करहल: करहल में दबंगों ने पीड़िता के घर में घुसकर की मारपीट और तोड़फोड़, बाद में की गई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
करहल थाना क्षेत्र के गांव केरावली निवासी राज बेटी पत्नी घनश्याम धोबी ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके गांव के ही दबंगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी और फायरिंग कर दी। जिसको लेकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।