बिंदकी: जहानाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग अपहृता को बरामद किया, संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग अपहृता को बरामद किया तथा वांछित अभियुक्त सोहन उम्र 20 वर्ष पुत्र कैलाश उर्फ भोला निवासी जलालपुर थाना सट्टी शाहजहापुर कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को दिन में 2 बजे कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। अभियुक्त 25 दिन पहले जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को भगा ले गया था।