सदर: वाराणसी में चिदानंद संस्कृत विद्यालय में प्रवेश परीक्षा संपन्न, 75 छात्रों ने लिया भाग
वाराणसी के सप्तसागर, कर्णघण्टा स्थित गुर्जर छात्र सहायक समिति द्वारा संचालित चिदानंद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए वेद, व्याकरण, साहित्य एवं आधुनिक विषयों की प्रवेश परीक्षा आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 75 छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई।