बीसलपुर: बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सप्ताह पहले एक युवक के साथ गई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने किया बरामद
एक सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक किशोरी गांव के ही एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग के चलते भाग गई थी किशोरी के जाने के बाद उसके पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर उक्त युवक के विरोध अपनी नाबालिग बेटी को वहला-फुसलाकर कर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी पुलिस ने आज किशोरी को बरामद कर मेडिकल कराने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया है