बीसलपुर: तहसील परिसर में ग्राम मनपुरा की सार्वजनिक भूमि को मुक्त कराने के लिए महिलाओं ने कटोरा लेकर न्याय की मांगी भीख
तहसील क्षेत्र के ग्राम मनपुरा में डेढ़ सौ बीघा सरकारी भूमि पर पड़ोस के गांव के ग्रामीणों द्वारा कब्जा कर उस पर लंबे समय से फसल पैदा करने का मामला अव दिनों दिन तूल पकड़ता जा रहा है शिकायत के बाद भी भूमि कब्जा मुक्त न होने के कारण गांव की दर्जनों महिलाएं अपने हाथों में कटोरा लेकर न्याय की भीख मांगने के लिए तहसील पहुंची और उन्होंने न्याय मांगा