बीसलपुर: युवक ने युवती के साथ नाजायज संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, बीसलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा देकर एक युवक पिछले 10 वर्ष से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए था युवती ने जब उससे शादी करने को कहा तो उसने शादी करने से स्पष्ट इनकार कर दिया इसके पश्चात युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर उक्त युवक के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराई है।