बेगूसराय: शहरी क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, घरों को झालरों और दीपों से सजाया गया, बच्चों ने फुलझड़ियों का आनंद लिया
दीपावली में बेगूसराय शहरी क्षेत्र में शाम 6:00 बजे से दीपावली मनाई गई. इस दौरान लोगों ने अपने-अपने घरों को झालर लाइट व दीपों से सजाया. इस दौरान बच्चे फुलझड़ी जलाकर खूब आनंद लिए. जिला प्रशासन ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि सेफ दीपावली मनावे. जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो. वही दीपावली को लेकर चिन्हित चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी.