हाटा: कुशीनगर में निर्माणाधीन अंडरपास पर छज्जा गिरा, मजदूर घायल
कुशीनगर के हाटा नगर में नेशनल हाईवे-28 पर निर्माणाधीन अंडरपास के दौरान छज्जे का हिस्सा नीचे गिरने से 25 वर्षीय मजदूर घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सुधारती बताई गई है। अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।