सिमडेगा: रात्रि गश्त में पुलिस की तत्परता, दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया
सिमडेगा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने डेली मार्केट के पास दो नाबालिग बच्चों को अकेले भटकते हुए पाया। दोनों को सुरक्षित थाना लाकर सत्यापन किया गया और परिजनों से संपर्क कर सकुशल सौंप दिया गया। बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने सिमडेगा पुलिस का आभार जताया। उक्त जानकारी शनिवार को 3 बजे दी गई।