बिंदकी: बिंदकी क्षेत्र में अपने घर जा रही दलित शिक्षिका को ई-रिक्शा से खींचने का प्रयास, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र में थाना कल्यानपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित युवती प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। वह पढ़ाकर ई रिक्शा द्वारा अपने घर जा रही थी। तभी एक चौराहे में आरोपी युवक विकास राजपूत लोधी चित्तापुर थाना कल्यानपुर दलित शिक्षिका को ई-रिक्शा से खींचने लगा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शनिवार की सुबह 6 बजे मुकदमा दर्ज किया।