Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
No video available

रतन टाटा ने खरीदा पीने वाला पानी बिस्लेरि ब्रैंड #nitesh

Kahara, Saharsa | Nov 30, 2022

MORE NEWS

सहरसा में जोरदार बारिश ☔️

सहरसा में जोरदार बारिश ☔️

Kahara, Saharsa | Jul 7, 2026

📍सौरबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा व 10 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

◆जमीन विवाद में हथियार लेकर कब्जा करने की थी तैयारी, टेंपो भी जब्त

◆सहरसा पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सौरबाजार थाना क्षेत्र से एक देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक टेंपो के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार रात सौरबाजार थाना पुलिस द्वारा डिग्गा चौक के समीप वाहन जांच एवं गश्ती अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक टेंपो चालक पुलिस वाहन देखकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर राजवंशी टोला के पास टेंपो को रोक लिया।पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपनी पहचान सुनील कुमार (गोलमा बाजार टोला, पतरघट) एवं संजय यादव (गजपीपरा, सोनवर्षाराज) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान संजय यादव के पास मौजूद गमछे से एक देशी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हथियार के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में संजय यादव ने बताया कि उसके बड़े साले शंकर यादव का अपनी मां से मिली जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई थी और उसी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से हथियार लेकर पहुंचे थे। इस साजिश में छोटे साले शुभंकर यादव ने भी सहयोग किया था।

इस मामले में सौरबाजार थाना कांड संख्या 177/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

बरामदगी:

* 01 देशी कट्टा
* 10 जिंदा कारतूस
* 01 टेंपो

📍सौरबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा व 10 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार ◆जमीन विवाद में हथियार लेकर कब्जा करने की थी तैयारी, टेंपो भी जब्त ◆सहरसा पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सौरबाजार थाना क्षेत्र से एक देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक टेंपो के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार रात सौरबाजार थाना पुलिस द्वारा डिग्गा चौक के समीप वाहन जांच एवं गश्ती अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक टेंपो चालक पुलिस वाहन देखकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर राजवंशी टोला के पास टेंपो को रोक लिया।पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपनी पहचान सुनील कुमार (गोलमा बाजार टोला, पतरघट) एवं संजय यादव (गजपीपरा, सोनवर्षाराज) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान संजय यादव के पास मौजूद गमछे से एक देशी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हथियार के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में संजय यादव ने बताया कि उसके बड़े साले शंकर यादव का अपनी मां से मिली जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई थी और उसी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से हथियार लेकर पहुंचे थे। इस साजिश में छोटे साले शुभंकर यादव ने भी सहयोग किया था। इस मामले में सौरबाजार थाना कांड संख्या 177/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। बरामदगी: * 01 देशी कट्टा * 10 जिंदा कारतूस * 01 टेंपो

Kahara, Saharsa | Jul 7, 2026

📍जिले के 31 चिन्हित स्थलों पर आयोजित हुआ सहयोग शिविर…

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार, 07 जुलाई 2026 को सहरसा जिले के विभिन्न प्रखंडों में चिन्हित कुल 31 स्थलों पर सहयोग शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग ने कहरा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, सिरादेयपट्टी में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लाभुकों को नियमानुसार निष्पादित आवेदनों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजन से प्राप्त आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सभी विभागों के समन्वित प्रयास से प्राप्त लगभग शत-प्रतिशत आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन किया जा रहा है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लंबित मामलों का भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करते हुए आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। जिलांतर्गत आयोजित सभी 31 सहयोग शिविरों का संचालन वरीय पदाधिकारियों एवं वरीय उप समाहर्ताओं के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

📍जिले के 31 चिन्हित स्थलों पर आयोजित हुआ सहयोग शिविर… पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार, 07 जुलाई 2026 को सहरसा जिले के विभिन्न प्रखंडों में चिन्हित कुल 31 स्थलों पर सहयोग शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग ने कहरा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, सिरादेयपट्टी में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लाभुकों को नियमानुसार निष्पादित आवेदनों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजन से प्राप्त आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सभी विभागों के समन्वित प्रयास से प्राप्त लगभग शत-प्रतिशत आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन किया जा रहा है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लंबित मामलों का भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करते हुए आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। जिलांतर्गत आयोजित सभी 31 सहयोग शिविरों का संचालन वरीय पदाधिकारियों एवं वरीय उप समाहर्ताओं के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Kahara, Saharsa | Jul 7, 2026

"सहयोग शिविर लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत स्तम्भ बन गया है, जहाँ लोकतंत्र सही शब्दों में सार्थक हो रहा है।"
— श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, माननीय उप मुख्यमंत्री - सह - प्रभारी मंत्री, जिला-सारण
​सारण, छपरा (07.07.2026): आज सोनपुर प्रखंड स्थित गोविन्द चक पंचायत अन्तर्गत संचालित सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, सारण श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि सहयोग शिविर लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत स्तम्भ बन गया है जहाँ लोकतंत्र सही शब्दों में सार्थक हो रहा है। सुशासन की ऐसी अभूतपूर्व पहल है यह जहाँ आपकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हमारा संकल्प है, वो भी सम्पूर्ण प्रशासन के द्वारा जनता जनार्दन के सम्मुख उपस्थित होकर।
​इस अवसर पर जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा माननीय विधायक, सोनपुर ने भी सुशासन के लक्ष्यों के तहत् सहयोग शिविर के माध्यम से जन समस्याओं के प्रति जवाबदेह प्रशासन की भूमिका पर प्रकाश डाला।
​इसके अनन्तर जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में बताया कि सहयोग शिविर की आगामी तिथि के 30 दिन पूर्व से हम जनता का आवेदन लेते हैं, जिसमें इस बार 41 समस्याएँ प्रतिवेदित हुईं और इनमें से 39 का निष्पादन कर दिया गया है।
​ज्ञातव्य है कि सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को ग्राम पंचायतों में संचालित होता है। इसी क्रम में जुलाई माह के प्रथम मंगलवार को संचालित इस सहयोग शिविर में जन समस्याओं के समाधान हेतु 10 काउंटर लगाए गए थे, जो क्रमशः इस प्रकार थे:
​अंचल का काउंटर: जहाँ जाति, आवासीय तथा आय प्रमाण पत्र प्राप्त किए जा सके।
​सी०डी०पी०ओ० का काउंटर: जहाँ बच्चों से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सके।
​पेंशन से संबंधित काउंटर: जहाँ सामाजिक सुरक्षा संबंधी योजनाओं का लाभ लिया जा सके।
​राशन से संबंधित काउंटर
​ग्रामीण विकास से संबंधित काउंटर
​प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित काउंटर
​स्वच्छ भारत अभियान से संबंधित काउंटर
​स्वास्थ्य संबंधी काउंटर: जहाँ जनता को टी०बी० परीक्षण की मुफ्त सुविधा प्राप्त थी।
​उक्त मौके पर माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी प्रदान किया गया तथा माननीय उप मुख्यमंत्री ने 'टी०बी० मुक्त भारत अभियान' से संबंधित 7 गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

"सहयोग शिविर लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत स्तम्भ बन गया है, जहाँ लोकतंत्र सही शब्दों में सार्थक हो रहा है।" — श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, माननीय उप मुख्यमंत्री - सह - प्रभारी मंत्री, जिला-सारण ​सारण, छपरा (07.07.2026): आज सोनपुर प्रखंड स्थित गोविन्द चक पंचायत अन्तर्गत संचालित सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, सारण श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि सहयोग शिविर लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत स्तम्भ बन गया है जहाँ लोकतंत्र सही शब्दों में सार्थक हो रहा है। सुशासन की ऐसी अभूतपूर्व पहल है यह जहाँ आपकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हमारा संकल्प है, वो भी सम्पूर्ण प्रशासन के द्वारा जनता जनार्दन के सम्मुख उपस्थित होकर। ​इस अवसर पर जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा माननीय विधायक, सोनपुर ने भी सुशासन के लक्ष्यों के तहत् सहयोग शिविर के माध्यम से जन समस्याओं के प्रति जवाबदेह प्रशासन की भूमिका पर प्रकाश डाला। ​इसके अनन्तर जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में बताया कि सहयोग शिविर की आगामी तिथि के 30 दिन पूर्व से हम जनता का आवेदन लेते हैं, जिसमें इस बार 41 समस्याएँ प्रतिवेदित हुईं और इनमें से 39 का निष्पादन कर दिया गया है। ​ज्ञातव्य है कि सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को ग्राम पंचायतों में संचालित होता है। इसी क्रम में जुलाई माह के प्रथम मंगलवार को संचालित इस सहयोग शिविर में जन समस्याओं के समाधान हेतु 10 काउंटर लगाए गए थे, जो क्रमशः इस प्रकार थे: ​अंचल का काउंटर: जहाँ जाति, आवासीय तथा आय प्रमाण पत्र प्राप्त किए जा सके। ​सी०डी०पी०ओ० का काउंटर: जहाँ बच्चों से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सके। ​पेंशन से संबंधित काउंटर: जहाँ सामाजिक सुरक्षा संबंधी योजनाओं का लाभ लिया जा सके। ​राशन से संबंधित काउंटर ​ग्रामीण विकास से संबंधित काउंटर ​प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित काउंटर ​स्वच्छ भारत अभियान से संबंधित काउंटर ​स्वास्थ्य संबंधी काउंटर: जहाँ जनता को टी०बी० परीक्षण की मुफ्त सुविधा प्राप्त थी। ​उक्त मौके पर माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी प्रदान किया गया तथा माननीय उप मुख्यमंत्री ने 'टी०बी० मुक्त भारत अभियान' से संबंधित 7 गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jul 7, 2026

सबलपुर दियारा में किये जा रहे कटावरोधी कार्यों का माननीय उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण और दिये समुचित निर्देश-
​सारण, छपरा 07-07-2026 
 आज दिनांक 7 जुलाई 2026 को माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, सारण श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोनपुर स्थित सबलपुर दियारा का दौरा किया। अपने गहन निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्रता से इस कार्य का निष्पादन किया जाना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ संघर्षात्मक सामग्री, बालू भरे बोरे, बांस-बल्ली एवं अन्य साधन स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भंडारण कर लिया जाय ताकि आगामी मानसून काल में बाढ़ जनित आपदा से जनसामान्य को पर्याप्त सुरक्षा दी जा सके।
​ज्ञातव्य है कि उक्त सबलपुर दियारा में 1890 मी० में कटावरोधी कार्य प्रस्तावित है जिसमें से 1810 मी० में मेगा जियो बैग से बेस निर्माण कार्य कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 51 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले उक्त कार्य में कुल लम्बाई में बोल्डर से एप्रॉन तथा स्लोप पिंचिंग का कार्य किया जाना है। तदनुसार 750 मी० की लम्बाई में बोल्डर एप्रॉन का कार्य प्रगति पर है। पूर्व में इस कार्य को 15 जुलाई 2026 तक कर लिया जाना था लेकिन वृहत कार्य होने की वजह से इसकी पूर्ण होने की तिथि 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गयी है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

सबलपुर दियारा में किये जा रहे कटावरोधी कार्यों का माननीय उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण और दिये समुचित निर्देश- ​सारण, छपरा 07-07-2026 आज दिनांक 7 जुलाई 2026 को माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, सारण श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोनपुर स्थित सबलपुर दियारा का दौरा किया। अपने गहन निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्रता से इस कार्य का निष्पादन किया जाना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ संघर्षात्मक सामग्री, बालू भरे बोरे, बांस-बल्ली एवं अन्य साधन स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भंडारण कर लिया जाय ताकि आगामी मानसून काल में बाढ़ जनित आपदा से जनसामान्य को पर्याप्त सुरक्षा दी जा सके। ​ज्ञातव्य है कि उक्त सबलपुर दियारा में 1890 मी० में कटावरोधी कार्य प्रस्तावित है जिसमें से 1810 मी० में मेगा जियो बैग से बेस निर्माण कार्य कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 51 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले उक्त कार्य में कुल लम्बाई में बोल्डर से एप्रॉन तथा स्लोप पिंचिंग का कार्य किया जाना है। तदनुसार 750 मी० की लम्बाई में बोल्डर एप्रॉन का कार्य प्रगति पर है। पूर्व में इस कार्य को 15 जुलाई 2026 तक कर लिया जाना था लेकिन वृहत कार्य होने की वजह से इसकी पूर्ण होने की तिथि 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गयी है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jul 7, 2026