मुगलसराय: गोधना बाईपास पर स्टंटबाजों के हौसले बुलंद, चलती स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल
गोधना बाईपास पर चलती स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट का वीडियो शुक्रवार दोपहर 01 बजे को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आज वीडियो में युवक गाड़ी की खिड़की से बाहर लटककर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ गई। NH-19 पर बाइक स्टंट के बाद यह दूसरा मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस युवकों की पहचान में जुट गई है।