बलरामपुर: एम एल के कॉलेज में आज 30 सितंबर को दोपहर बाद विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष में गोष्ठी का आयोजन हुआ
एम एल के पी जी कॉलेज सभागार में मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ, राष्ट्रीय सेवा योजना व रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में दोपहर 2 बजे गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में चिकित्सकों ने अपने हृदय की सुरक्षा व देखभाल आदि के बारे में विधिवत जानकारी दी। गोष्ठी का शुभारंभ मैक्स हॉस्पिटल के चिकित्सक व मुख्य वक्ता डॉ सौरभ कुमार ने किया।