बलरामपुर: जिला अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया
जिला अधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम , साफ सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझाव प्राप्त किए।