बलरामपुर: दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर कोतवाली देहात में उप जिलाधिकारी ने पीस कमेटी की बैठक की
कोतवाली देहात में उप जिलाधिकारी ने नवरात्रि दुर्गापूजा को शान्ति और ,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक किया और लोगो से शांति पूर्ण नव रात्रि दुर्गा पूजा संपन्न कराने की अपील किया। इस बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर बृज नंदन राय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।