सहारनपुर: सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोरी पर कार्रवाई की, कानूनगो को ₹15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय से कानूनगो को बुधवार दोपहर 2:00 बजे कथित तौर पर ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए कानूनगो को गिरफ्तार किया।