जैतपुर: धनपुरी थाना क्षेत्र से दो किशोरियां लापता, मामला दर्ज
धनपुरी थाना क्षेत्र से दो किशोरियों के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने पहुंच मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । परिजनों को शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति किशोरियों को भगा ले गया है मामले में पुलिस ने सोमावर सुबह 9 बजे से जांच शुरू कर दी है।