#बलरामपुर : गांव में लगी डीएम की कोर्ट, भूमि विवादों के निस्तारण को मिली रफ्तार।
बलरामपुर जिले के विकासखंड तुलसीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजयीडीह में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने स्वयं भूमि विवादों की सुनवाई कर कई मामलों के निस्तारण के आदेश जारी किए।
अब गांव स्तर पर नियमित रूप से एसडीएम व तहसीलदार की कोर्ट लगाकर लोगों को तहसील के चक्कर से राहत दिलाने की पहल।
डीएम ने कहा कि भूमि विवाद ग्रामीण क्षेत्रों में तनाव का बड़ा कारण हैं, इसलिए प्रशासन गांव पहुंचकर त्वरित और पारदर्शी न्याय सुनिश्चित कर रहा है।
सुनवाई के दौरान एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
#Balrampur #DMCourt #LandDispute #RevenueDepartment #Tulsipur #VillageCourt #GoodGovernance #UPNews #BalrampurNews #BreakingNews #FacebookPost #HindiNews #upnewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर जिला प्रशासन बलरामपुर