शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक-11, थाना कोतवाली क्षेत्र के रहवासियों ने अपने इलाके में प्रस्तावित शराब की दुकान का कड़ा विरोध किया है। आज मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे बड़ी संख्या में वार्डवासी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जनसुनवाई में आवेदन देकर दुकान खोलने की अनुमति निरस्त करने की मांग की।