राजपुर: राजपुर में आंधी-ओलावृष्टि से कहर, किसान अंकित सिंह का ₹60 लाख का शेडनेट हाउस और तरबूज-आम की फसल बर्बाद
Rajpur, Buxar | May 2, 2026 राजपुर प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में 2 मई को अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। कोनौली के प्रगतिशील किसान अंकित कुमार सिंह के कृषि फार्म पर लगा 60 लाख की लागत वाला शेडनेट व पाली हाउस आंधी में ध्वस्त हो गया। अंकित ने बताया कि 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। हाउस में लगी खीरा, गोभी समेत अन्य फसलें भी बर्बाद हो गईं।