वारिसलीगंज: शहीद चंदन सिंह चौक पर बाहुबली मोकामा विधायक अनंत सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की
वारिसलीगंज के शहीद चंदन सिंह चौक पर मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद चंदन सिंह की प्रतिमा पर स्वयं माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक के पहुंचने पर स्थानीय लोगों और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। अनंत सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद चंदन सिंह को नमन किया। इसके बाद वह अपने काफिले के साथ आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।