चमोली के मायापुर-पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार युद्धस्तर पर जारी है। शनिवार को रेस्क्यू टीम ने एक और श्रमिक का शव बाहर निकाला, जिसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है।
अब तक 14 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि दो मजदूर अभी भी लापता हैं। मृतकों में उत्तर प्रदेश के 3, उत्तराखंड के 2 और छत्तीसगढ़ के 3 श्रमिक शामिल हैं।
टनल में जमा पानी की निकासी के लिए सक्शन पंप समेत अन्य उपकरण लगाए गए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लापता दोनों श्रमिकों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
Tehri, Tehri Garhwal | Aug 15, 2026