धनौरा: गजरौला के गांव वारसाबाद में स्थित घर में चोरों ने किया चोरी का प्रयास, ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागे चोर
गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से आसपास के ग्रामीण काफी परेशान है। इसी के चलते शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि लगभग 1:00 बजे के आसपास में गांव वारसाबाद निवासी राजेंद्र चौहान के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया, बताया जा रहा है कि सात अज्ञात चोर घर के अंदर घुस रहे थे, अचानक आहत हुई तो परिवार के लोग उठ गए।