धनौरा: गांव चाकनवाला में जहारवीर व बाबागोरखनाथ मंदिर पर तपती धूप में तपस्या में बैठे बाबा को देखने जुटी लोगों की भीड़
गजरौला के गांव चाकन वाला में बाबा गोरखनाथ मंदिर व जाहरवीर गोगा मंदिर में कड़ी धूप में अपने चारों तरफ धुनीं रमाकर 11 दिन की कड़ी तपस्या में प्रतिदिन दोपहर के समय बैठते उदयवीर भगत जी। इसके बारे में जानकारी देते हुए रविवार को 11 बजे मंदिर पर ही रहने वाले एक सेवक ने बताया कि बाबा उदयवीर भगत जी अपने इष्ट देव से भक्ति प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या में बैठे हैं।