धनौरा: गजरौला क्षेत्र के गांव पखरोला में शराब के पैसे न देने पर पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, पत्नी ने थाने में दी तहरीर
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को उसके पति ने शराब के पैसे ना देने पर बेरहमी से पीट दिया। जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई, पीड़िता ने संबंध में थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया है। थाना क्षेत्र के गांव पखरोला निवासी शिवानी का कहना है कि उसका पति विजेंद्र शराब का आदी है।