धौलपुर: सरकार बदल चुकी है काम करने का तरीका भी बदलें - नीरजा शर्मा जलदाय कार्यालय पर सोपा ज्ञापन
धौलपुर। भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारियों ने जलदाय विभाग धौलपुर के अतिरिक्त मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने लम्बित एरियर के शीघ्र भुगतान की मांग की है। साथ ही देरी के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों तथा अधिकारियों पर कार्यवाही करने की आवाज उठाई। धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में लगे कनिष्ठ लिपिक लक्ष्मी नारायण को हटाने की मांग की गई।