गया टाउन सीडी ब्लॉक: बिहार के राज्यपाल पहुंचे गया, बिपार्ड में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
बिहार के राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल सैयद अता हसनैन गया पहुंचे है। इस दौरान बिपार्ड गया में उन्हें विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी शनिवार की सुबह 9 बजे दी गई। इस अवसर पर गया पुलिस द्वारा सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में सीटी एसपी कोटा किरण कुमार सहित जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।