बांका: नयाटोला मोहल्ले में चोरों ने एक घर में चोरी की, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Banka, Banka | Apr 25, 2026 शहर के नयाटोला मोहल्ला में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब एक लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार की सुबह करीब 11:00 बजे सामने आया, जिसमें दो युवक घर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नया टोला निवासी विभास सिंह की पत्नी घर में अकेली थीं और अपने कमरे में सो रही थीं।