#अंदर_तक_झकझोरने_वाली_घटना..
भरतपुर। सरकारी दावों के बीच शनिवार को लोकतंत्र की एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। 15 अगस्त को जहाँ पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था, वहीं लुधावई के धर्मपुरा गाँव में प्रशासनिक संवेदनहीनता के कारण एक नागरिक का शव सड़कों पर अंतिम संस्कार के लिए लाचार पड़ा रहा। श्मशान तक पहुँचने वाले जर्जर रास्ते की वजह से पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों को सड़क पर ही अपने प्रियजन का अंतिम संस्कार करने का अपमानजनक कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। इस दर्दनाक घटना, विकास के बड़े-बड़े विज्ञापनों और दावों पर मुहर लगाने वाले अफसरों की घोर नाकामी और संवेदनहीनता का जीता-जागता प्रमाण है।