#भरतपुर। जयपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्ध राजस्थान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश की बहनों को ₹89 करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी से हस्तांतरित की। वहीं जिला स्तरीय समारोह में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं पोषण किट वितरित की।