खेकड़ा: अपहरण के मामले में रमाला पुलिस ने मुजफ्फरनगर और शामली के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Khekada, Bagpat | Jun 14, 2026 बागपत पुलिस ने रविवार शाम करीब 5 बजे बताया कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रमाला पुलिस ने अपहरण का अन्य धाराओं से सम्बन्धित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है एवं आरोपी राहुल पुत्र पाल्ला निवासी मुजफ्फरनगर, विक्की पुत्र रामफल निवासी शामली के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।