नोहर: नोहर में स्वामी समाज ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
नोहर में स्वामी समाज ने दिया ज्ञापन,ओबीसी में ‘वैष्णव’ जोड़ने और मंदिर जमीनों की सुरक्षा की मांग प्रांतीय वैष्णव ब्राह्मण समाज समिति, राजस्थान के आह्वान पर गुरुवार को नोहर स्वामी समाज सभा ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। समाज ने ओबीसी सूची में ‘वैष्णव’ शब्द जोड़ने और मंदिर माफी जमीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसी मांग की गई।