बिजनौर: गांव खारी में कारी सैफुर्रहमान की कब्र से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Oct 12, 2024 बिजनौर के गांव खारी में लगभग 20 दिन दीनी हस्ती कारी सैफुर्रहमान की कब्र को खुर्द बुर्द करके उनके शरीर से तंत्र क्रिया करने के लिए कुछ शरारती तत्व गर्दन काट ले गए थे। 20 दिन बाद शनिवार को करीब 2:00 बजे हल्दौर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा व एक चाकू सहित पुलिस ने करीमुद्दीन व रामवीर नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।