बिजनौर: बिजनौर में 3 दिन से लापता महिला का नहीं मिला सुराग, जांच में जुटी पुलिस
Bijnor, Bijnor | Oct 11, 2024 बिजनौर में भारत विहार कॉलोनी निवासी मंजू शर्मा 3 दिन पूर्व अचानक घर से लापता हो गई थी। जिसका 3 दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शुक्रवार को सुबह 10:00 से ही बिजनौर पुलिस ने आसपास के राज्यों में उसकी तलाश करने का निर्णय लिया है।घर वाले भी लगातार परेशान है और सभी जगह तलाश की जा रही है। परिजनों को अनहोनी की चिंता भी सता रही है।