बिजनौर: गांव पुट्ठा के जंगल में बिल्ली के बच्चे को गुलदार का बच्चा समझकर सहमे किसान
Bijnor, Bijnor | Oct 12, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठा में शनिवार को समय करीब सुबह 8:00 बजे किसान जब खेत पर गए तो उन्हें गुलदार के बच्चे दिखाई दिए। किसानों ने बिल्ली के बच्चों को ही गुलदार के बच्चे समझ लिए और वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह बिल्ली के बच्चे हैं। गुलदार के बच्चे नहीं है