बड़ौत: छपरौली में दूल्हे द्वारा जयमाला पर पिस्टल लहराने व महिला के बंदूक प्रदर्शन करने का फोटो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Mar 4, 2025 बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र में एक शादी में दूल्हे द्वारा जयमाला के दौरान पिस्टल लहराया गया और महिला द्वारा बंदूक का प्रदर्शन किया गया। जिनके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल फोटो वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।