बड़ौत: रमाला थाने पर धर्मगुरुओं और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक, आपसी सौहार्द व शांति बनाए रखने की अपील की गई
Baraut, Bagpat | Mar 3, 2025 रमाला थाने पर क्षेत्र के धर्मगुरूओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ त्यौहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी से आपसी सौहार्द व सामाजिक सद्भाव बनाये रखने की अपील की गई तथा अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी। सभी नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।