बड़ौत: पूर्व सांसद प्रत्याशी ने खेकड़ा तहसील में अनुसूचित जाति आयोग और एससी-एसटी कानून समाप्त करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Baraut, Bagpat | Mar 3, 2025 पूर्व सांसद प्रत्याशी सुभाष चंद कश्यप ने सोमवार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन तहसील खेकड़ा में उप जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति आयोग और एससी-एसटी कानून का दुरुपयोग हो रहा है। कुछ महिलाएं हनी ट्रैप जैसे षड्यंत्र के जरिए पुरुषों को ब्लैकमेल कर रही हैं और पैसे लेकर समझौता कर लेती हैं।