हनुमानगढ़: टाउन की बरकत कॉलोनी में मारपीट और घर पर पथराव के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे वार्ड वासी
हनुमानगढ़ टाउन की बरकत कॉलोनी में मारपीट कर घर पर पथराव करने के मामले में दो पक्षों की ओर से हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना में दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। पहली शिकायत में दीपक पासवान ने कुछ जनों पर मारपीट कर घर पर पथराव करने का आरोप लगाया। इसी तरह दूसरी शिकायत में शंभू दास ने बताया कि उसके साथ भी मारपीट कर घर पर पतराव किया गया।