क्या आपने कभी किसी साइबर कैफे, होटल या दोस्त के फोन पर अपनी ID Login करने के बाद Logout करना याद रखा है?
शेयर किए गए या पुराने उपकरणों पर खुला हुआ आपका अकाउंट साइबर अपराधियों के लिए खुला आमंत्रण साबित हो सकता है। यह छोटी सी लापरवाही आपकी पर्सनल जानकारी, फोटो और बैंक खातों को खतरे में डाल सकती है।
इसलिए हमेशा सतर्क रहें, उपयोग के बाद अपने अकाउंट से साइन आउट करें और डिवाइस बदलने से पहले सभी एक्टिव सेशंस को जरूर हटाएं।
किसी भी प्रकार का Cyber Fraud होने की स्थिति में तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#BalotraPolice #CyberSecurity #CyberAwareness #CyberCrime #DigitalSafety
Barmer, Rajasthan | Oct 11, 2026