पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
आलमगंज थाना क्षेत्र के आलमगंज TOP के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से एक देशी पिस्टल, एक देसी कट्टा और 17 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। शनिवार देर रात 10:34 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। फिलहाल इस पूरे मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है