जयसिंहनगर: नगर के बस स्टैंड में स्थित शराब दुकान की आड़ में पैकारी कराने का वीडियो हुआ वायरल, जिम्मेदारों ने कार्रवाई की कही बात
जिले के जयसिंहनगर बस स्टैंड में स्थित लाइसेंसी शराब दुकान की आड़ में शराब की पैकारी बोलेरो वाहन के माध्यम से कराने का वीडियो सोशल मीडिया में रविवार की रात 9 बजे से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बारे में बताया गया है यह वीडियो नगर के बस स्टैंड में स्थित लायसेंसी शराब दुकान कि आड़ में बोलेरो वाहन में शराब लोड कर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भेजी जा रही है।