विदिशा नगर: लटेरी के ग्राम जमुनिया कला से एक परिवार ने एसपी कार्यालय में लगाई गुहार, यादव परिवार पर मारपीट और धमकी का आरोप
लटेरी थाना क्षेत्र के जमुनिया कला में रहने वाले करण सिंह अपने परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि पड़ोस के गांव में रहने वाले यादव परिवार से 2013 में विवाद हुआ था। कैस न्यायालय में चल रहा है। केस को वापस लेने और राजीनामा करने का दबाव बनाते हुए यादव परिवार के सदस्य अक्सर उनके साथ मारपीट करने के साथ धमकी देते हैं।