विदिशा नगर: कलेक्ट्रेट में टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश
सोमवार को कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में टाइम लिमिट की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, एडीएम अनिल डामोर, सीईओ डॉ योगेश तुकाराम भरसट ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। धीमी रफ्तार मे चल रहे कार्यो मे तेजी लाने के निर्देश दिए।