पीरटांड: पीरटांड़ मुख्यालय और पूरे प्रखंड में छठ महापर्व मनाया गया, शाम 5 बजे भक्ति भाव से सराबोर हुआ माहौल
लोक आस्था का महापर्व छठ पीरटांड़ मुख्यालय समेत पूरे प्रखंड में गुरुवार शाम 5 बजे खूब भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान जलाशय में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भारी संख्या में श्रद्धालुओं में सूर्य देव को अर्घ्य अर्पण किया। बताया गया कि बरसों बरस से पीरटांड़ क्षेत्र में खूब आस्था के साथ छठ महापर्व मनाया जाता है।