पीरटांड: पालगंज निवासी राजेंद्र सिंह की ट्रेन से कटकर मौत, शव का पोस्टमार्टम किया गया
पालगंज निवासी राजेंद्र सिंह की मौत ट्रेन से कटने से हो गई।रविवार को 4 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि राजेंद्र सिंह का शव डुमरी के जामताड़ा पिपराडीह फाटक के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। यह मधुबन में पुजारी के काम करते थे।यह घटना कैसे घटित हुई इसकी जानकारी किसी को नहीं है।