पीरटांड: विधानसभा चुनाव के लिए सामान्य प्रेक्षक असिता मिश्रा ने महेशलुंडी डिस्पैच सेंटर व स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गिरिडीह की समान्य प्रेक्षक असिता मिश्रा ने बुधवार को 12 बजे महेशलुंडी डिस्पैच सेंटर तथा बोडो स्ट्रॉन्ग रूम, रिसीविंग सेंटर तथा मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।