पीरटांड: पालमो समेत कई पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, उपायुक्त ने कुम्हरलालों में किया वृक्षारोपण
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को 12 बजे पालमो समेत कई पंचायतो में किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा कुम्हरलालों पंचायत के दिवानडीह में राजकीय वृक्ष “साल वृक्षारोपण कर के किया गया। इस दौरान सभी पौधों को “FloCard” नामक ऐप पर ब्लॉकचेन तकनीक का प्रयोग कर के टैग किया गया।