पीरटांड: स्वीप कार्यक्रम के तहत पीरटाड़ प्रखंड में सोहराय महोत्सव के दौरान दीवार लेखन का आयोजन
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को 3 बजे पीरटाड़ प्रखंड के आदिवासी बहुल इलाकों में सोहराय महोत्सव के तहत दीवार लेखन का आयोजन किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत सोहराई पेंटिंग के जरिए सबसे सुंदर घर, दीवार लेखन जैसे विभिन्न स्लोगन के माध्यम से आदिवासी/ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक किया गया।