टूंडला: टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के बीच में एक युवक का शव दो हिस्सों में पड़ा हुआ मिला। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।